Bakra Market और बकरीद

 

Bakra Market और बकरीद

 

 

Bakra Market और बकरीद का त्यौहार

पटना का बकरा मंडी पूरी तरह से गुलजार हो गया है। लॉकडाउन और कोरोना के कारण बाज़ार की रौनक थोड़ी कम है बावजुद इसके बकरा के व्यवसाय में लगे लोग ईद-उल-जुहा के मौके पर कुर्बानी के बकरे अच्छे दामों में बेच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बकरा व्यवसाई रणवीर सिंह का कहना है कि वो पटना के बकरा बाज़ार में पिछले 40 सालों से आ रहे हैं। मुसलमानों के त्यौहार कुर्बानी के समय उनकी बहुत अच्छी कमाई हो जाती है। साथ साथ पटना के बकरा बाज़ार में उन्हें काफी सुविधाएं भी मिलती है।

 

Bakra Market
रणवीर सिंह, बकरा व्यापारी, उत्तर प्रदेश

 

1970 से लगता है बकरा बाज़ार

ये कोई 1970 की बात है जब सिवान के रहने वाले हाजी फैजुल्लाह खान ने पटना जंक्शन पर न्यू मार्केट में बाकायदा Bakra Market का आयोजन किया था। 1970 के बाद आहिस्ता आहिस्ता बकरा मंडी नाम से एक बकरों का बाज़ार कायम हो गया। पटना में कोई इस बाज़ार को बकरी बाज़ार कहता है तो कोई बकरा बाज़ार लेकिन उस का असल नाम बकरा मंडी है। हाजी फैजुल्लाह खान के निधन के बाद इस काम को उनके बेटे मोहम्मद जियाउल्लाह खान ने आगे बढ़ाया। पटना जंक्शन के न्यू मार्केट से बकरा मंडी पटना के जगदेव पथ में शिफ्ट कर दिया गया। पिछले 25 वर्षों से मोहम्मद जियाउल्लाह खान जगदेव पथ में बकरा मंडी का आयोजन करते हैं। जियाउल्लाह खान का कहना है कि बकरों का यह बाज़ार तो सालों भर चलता है लेकिन बकरा व्यवसायियों की असल कमाई ईद उल जुहा के मौके पर होती है।

 

Bakra Market
मोहम्मद जियाउल्लाह खान, आयोजक, बकरा मंडी पटना

 

Also Read – Bihar ki Masjid

 

बकरा मंडी

इस्लाम मज़हब में बकरीद को दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। बकरीद के दिन इस्लाम मज़हब के मानने वाले नमाज़ पढ़ते हैं और उसके बाद जानवर की कुर्बानी करते हैं। इस साल 21 जुलाई को ये त्यौहार मनाया जाएगा। इस मौके पर बकरा व्यवसाई पटना के बकरा मंडी में अच्छी कमाई करते हैं। रोजाना हज़ारों बकरों की बिक्री होती है। बकरा व्यवसायियों का कहना है कि वह कुर्बानी के बकरों को खासतौर से तैयार करते है। जिसमें धार्मिक मुल्यों का खास ख्याल रखा जाता है। बकरों की तैयारी में काफी खर्च उठाना पड़ता है लेकिन जैसे ही कुर्बानी का मौसम आता है, बकरो को पालने में किया गया उनका खर्च आसानी से मुनाफा में बदल जाता है।

 

Also Read – Online Class और छात्रों की परेशानी

 

एक लाख तक के बकरे

बकरा मंडी के आयोजक मोहम्मद जियाउल्लाह खान का कहना है कि 10 हज़ार से लेकर एक लाख तक के बकरे बकरा मंडी में मौजूद है। Bakra Market में बिहार समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से बड़ी तादाद में बकरा व्यवसाई आते हैं। कोरोना के कारण इस बार व्यवसायियों की तादाद कम है साथ ही बकरों की खरीदारी पहले के मुकाबले कम हो रही है लेकिन जो भी व्यवसाई पटना के बकरा मंडी में पहुंचे हैं उनके बकरों के खरीदार यहां मौजुद हैं। दरअसल 10 दिन पहले बकरीद का चांद दिख जाता है। नतीजे के तौर पर चांद के दिखाई देने और बकरीद के दरमियान दस दिनों का फासला रहता है और बकरा मंडी में व्यवसास के लिए उसी 10 दिन को सबसे ज्यादा अहम माना जाता है।

 

 

Also Read – Minority Commission और सरकार की योजना

 

शाम में लगती है भीड़

अलग-अलग नस्ल के बकरे Bakra Market की रौनक बढ़ाते हैं। लोगों का काफिला शाम होते ही बकरा बाज़ार का रूख करता है। ज्यादातर लोग कुर्बानी के बकरों की तलाश में पहुंचते हैं। सब तरह के बकरे यहां मौजुद है। कम कीमत से लेकर ज्यादा कीमत तक के खूबसूरत बकरों की इस बाज़ार में कमी नहीं है। आमतौर पर 20 हज़ार से 30 हज़ार तक बकरों की ज्यादा बिक्री हो रही है। कम आमदनी वाले लोग 12 हज़ार तक के बकरे ज्यादा खरीद रहे हैं।

 

ऑनलाइन

पिछले साल की तरह इस साल भी पटना में ऑनलाइन बकरों की बिक्री हो रही है। कोरोना को लेकर काफी लोग ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करते हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी करना अब आसान हो गया है। बाज़ार जाना नहीं पड़ता है। बुकिंग करने के बाद होम डिलीवरी की सुविधा मिल जाती है। ऑनलाइन बकरों की खरीदारी का कुछ असर Bakra Market पर भी पड़ा है। उधर मीट के कारोबार में लगे लोगों ने भी पहले से बकरा खरीद कर उसकी कुर्बानी करने तक का इंतज़ाम अपने अपने दुकानों पर किया है इससे लोगों की सुविधा बड़ी है। बावजुद इसके बकरा मंडी में जा कर बकरा खरीदने का रवाज आज भी कायम है। ज्यादातर लोग बकरा मंडी में बकरा खरीदना पसंद करते हैं। उनका कहना है कि बकरा मंडी में मुनासिब कीमत पर बकरा मिल जाता है साथ ही बकरा मंडी से बकरा खरीदने पर ज्यादा संतुष्टि मिलती है।

 

Also Read – Maulana Mazharul Haque University Admission और मदरसा

 

Previous article
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

You cannot copy content of this page