Site icon HoldStory I हिन्दी

Indian Haji 2021 in Hindi

Indian Haji 2021 in Hindi

 

This article on Indian Haji 2021 in Hindi

 

 

हज यात्रियों पर कोरोना की मार। बिहार में दो हज़ार से भी कम लोगों ने भरा हज का फार्म।

 

(Indian Haji 2021 in Hindi)हज, इस्लाम का एक पाक और पवित्र इबादत है। भारत से दो लाख हज यात्रियों का काफिला हज करने सऊदी अरब जाता है। बिहार से जाने वाले हज यात्रियों की संख्या कम होती है लेकिन इस साल हज यात्रियों की तादाद में गैर मामुली कमी देखी जारही है। बिहार राज्य हज कमेटी का लक्ष्य तीन हज़ार हज यात्रियों को भेजने का था लेकिन हज फार्म भरने की आखरी तारीख यानी 10 जनवरी तक सोलह सौ कुछ लोगों ने ही हज का फार्म भरा है। कम संख्या में आए हज फार्म को देखते हुए हज कमेटी ने अफसोस का इज़हार किया है।

 

 

बिहार में 12 हज़ार छह सौ हज का कोटा है।

 

बिहार से हज कोटा के अनुसार कभी भी हज यात्री नही जा सके हैं। बिहार हज कमेटी जागरूकता अभियान चला कर लोगों को हज पर जाने के लिए प्रेरित करती है। हज कमेटी की कोशिशों के कारण हज यात्रियों की संख्या में इज़ाफा होता है लेकिन इस बार किसी तरह का कोई अभियान नही चलाया गया नतिजे के तौर पर हज यात्रियों की संख्या नही बढ़ सकी।

 

कब कब कितने लोग हज करने गये हैं।

 

2001 में बिहार से 1,827 लोग हज करने गये थे। 2002 में संख्या बढ़ी और 1,324 लोगों ने हज किया। 2003 में 1,559 हज यात्री हज के सफर पर रवाना हुए। 2004 में फिर से संख्या घट गई और 1,474 हज यात्री पवित्र सफर पर रवाना हुए। 2005 में संख्या बढ़ी और 1,559 लोगों ने हज किया। 2006 में 2,400 हज यात्री गये। 2007 में 3345, 2008 में हज यात्रियों की संख्या बढ़ गई और 5,429 हज यात्री बिहार से रवाना हुए। 2009 में 5627, 2010 में 5555, 2011 में 5345 हज यात्री रनाना हुए। 2012 से हज यात्रियों को पटना के बजाए गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सिधे भेजने का फैसला हुआ। 2012 में 6,189 हज यात्री गए। 2013 में 6180 यात्री 2014 में 6251, 2015 में 7476, 2016 में 6553, 2017 में 6487, 2018 में 4709 हज यात्री हज करने गए।

 

कोलकाता से हज यात्रियों की होने लगी उड़ान।

 

2019 से गया के साथ साथ कोलकाता से हज यात्रियों को जाने का मौका मिला। 2019 में गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से जाने वाले हज यात्रियों की संख्या 3,290 थी जबकी कोलकाता से बिहार के 1,283 हज यात्री रवाना हुए।

 

2020 में नही हुआ हज।

 

2020 में 4,859 हज यात्रियों ने हज का फार्म भरा था लेकिन कोविड-19 के कारण हज के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया और हज यात्रियों के पैसे को वापस कर दिया गया। 2021 में हज का फार्म भरा गया है। करीब 50 हज़ार हज यात्रियों को भारत से जाने की बात की गई है। बिहार हज कमेटी ने तीन हज़ार लोगों को भेजने का लक्ष्य रखा था लेकिन आखरी तारीख तक सौलह सौ कुछ लोगों ने ही फार्म भरा है। जानकार कहते है की कम संख्या होने के पिछे कोविड-19 का असर है। साथ ही हज महंगा होना और हज कमेटी की तरफ से जागरूकता अभियान नही चलाए जाने के कारण हज यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है।

 

 

I hope guys you like this article on Indian Haji 2021 in Hindi

 

Also Read –

 

 

Exit mobile version